बंद करना

    उदभव

    केन्द्रीय विद्यालय शकूर बस्ती का उद्घाटन 11 अगस्त 2011 को माननीय केंद्रीय मंत्री श्री कपिल सिबल द्वारा किया गया था। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत आता है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से संबद्ध है। वर्तमान में यह विद्यालय पश्चिम विहार स्थित विद्यालय भवन में द्वितीय पाली (II Shift) में संचालित हो रहा है। यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है, तथा स्वास्थ्यप्रद वातावरण में बालकों व बालिकाओं को समान अवसर प्रदान कर रहा है।